जोधपुर: MDM हॉस्पिटल में महिला नर्सिंग कर्मी से छेड़छाड़, देर रात वार्ड में ड्यूटी पर थी, सहकर्मी ने किया बेड टच
MDM अस्पताल में बीती रात को एक महिला नर्सिंग कर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, महिला से छेड़छाड़ करने वाला उसके साथ का ही कर्मचारी है अपने साथ हुई घटना को लेकर महिलाकर्मी ने शास्त्री नगर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की गई।