जंदाहा: एनएच 322 पर विशनपुर हाट के समीप घने कोहरे के कारण पेड़ से टकराया ट्रक, चालक गंभीर रूप से हुआ जख्मी
जंदाहा थाना क्षेत्र के एनएच 322 पर विशनपुर हाट के समीप कुहासे के कारण एक ट्रक पेड़ से टकरा गया। घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।