लौकही: लदनियां में जीविका दीदियों ने चलाया 'घर-घर दस्तक' अभियान
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु 'घर घर दस्तक' अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान दीदियों ने हर घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र में उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।