भीलवाड़ा: एसपी बोले, राजकॉप से FIR डाउनलोड कर सैकड़ों लोगों को लगाया चूना, साइबर सेल व रायला पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा
पुलिस अधिकारी बनकर ‘कार्रवाई’ और ‘न्याय’ दिलाने का झांसा देकर वसूली करने वाले शातिर साइबर ठग को भीलवाड़ा साइबर सेल व रायला थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।टीम ने दो दिन तक जंगल क्षेत्र में कैंप कर आरोपी को दबोचा।