मांट: सुरीर थाना पुलिस ने वारंटी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
Mat, Mathura | Oct 31, 2025 मांट तहसील के थाना सुरीर के गांव तुलागढ़ी निवासी रमेश चन्द्र व उसके पुत्र मनोज के खिलाफ मथुरा जेएम कोर्ट में मारपीट व चोरी का एक मुकदमा चल रहा है,जिसमें काफी समय से वह कोर्ट में तारीख करने नहीं गए,तो कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।आज शुक्रवार दोपहर एक बजे सुरीर पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया