डेरापुर: बीआरसी सभागार में प्री-प्राइमरी 'बंडर बॉक्स' पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला शुरू
डेरापुर बीआरसी सभागार डेरापुर में मंगलवार करीब 1 बजे प्री-प्राइमरी शिक्षा से संबंधित “बंडर बॉक्स” विषय पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 24 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के प्रथम दिन को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षकों के क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।