सलूम्बर: सलूंबर अगर में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, सूचना पर तहसीलदार व एएसआई पहुंचे मौके पर
परिजनों की उपस्थिति में शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। शव को लसाड़िया सीएचसी लाया गया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। एसडीएम प्रकाश चन्द्र रेगर ने टीम गठित कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। इस दौरान सरपंच बेडावल, अग्गड़ सरपंच भेरूलाल मीणा, अग्गड़ पूर्व सरपंच खाना राम मीणा सहित ग्रामीण उपस्थित थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बता दें कि मृतका की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी, जिसके तीन माह की पुत्री है।