सलूम्बर: सलूम्बर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन अधिकारी सलूंबर ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के संबंध दी जानकारी
परिवहन अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह गुलिया द्वारा ए.वी.एस. स्कुल सलूम्बर के प्रांगण में छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा के नियमों एवं सावधानियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्री गुलिया द्वारा छात्र-छात्राओं की सडक दुर्घटना के समय गुड सेमिरेटिन नागरिक के अधिकार के बारे में समझाया गया व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालना करने की शपथ दिलवाई गई।