लाडपुरा: कोटा में दोस्त के लोन की गारंटी देकर परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, बेटी ने फंदे पर लटका देखा
Ladpura, Kota | Oct 5, 2025 कोटा में देर रात 2 बजे एक व्यक्ति ने सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में बेटी बाथरूम जाने के लिए उठी तो उसने पिता को रेलिंग से लटका हुआ देखा। परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवली अरब इलाके की है।