गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP कांतेश कुमार मिश्र ने पुलिस केंद्र में साप्ताहिक पुलिस परेड का निरीक्षण किया, पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए
गयजी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा आज शुक्रवार को पुलिस केंद्र गयाजी में आयोजित सप्ताहिक पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया। परेड पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन कर्तव्यपरायणता एवं दक्षता बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसकी जानकारी आज दिनांक 26 दिसंबर शुक्रवार की शाम 6 बजे एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने दी है।