भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व भैया दूज वीरवार को ऊना जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही पूजा-अर्चना और तिलक का दौर चलता रहा। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं के लिए HRTC की निशुल्क यात्रा सुविधा का सैकड़ों ने लाभ उठाया। त्योहार पर बस अड्डे में दिनभर चहल-पहल रही व भीड़ को देखते हुए निगम ने 25 अतिरिक्त बसें चलाई।