गोला: गजपुर गांव में छत पर बैठी 30 वर्षीय महिला पर युवक ने पीछे से चाकू से किया हमला, महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव की 30 वर्षीय महिला खुशबू, जो मूल रूप से बांसगांव थाना क्षेत्र के लाहीडारी गांव की रहने वाली थीं, अपने घर की छत पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के तिवारी टोला का रहने वाला युवक सीताराम छत पर पहुंचा और पीछे से चाकू से उनके गले पर हमला कर दिया।