तरैया: सरेया बसंत में कुर्की के डर से दो अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
Taraiya, Saran | Jan 20, 2025 तरैया थाना पुलिस ने कुर्की जपती की कारवाई के लिए सरेया बसंत गांव पहुंची जहां पुलिस के डर से दो ने पुलिस के आगे समर्पण कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने सोमवार की दोपहर 1 बजें बताया कि सरेया बसंत गांव में कुर्की की कार्रवाई की जानी थी जिसमें पुलिस बल के समक्ष दो अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।