धामपुर: नहटौर में नगर पालिका ने पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जेसीबी से कई दुकानों के टीन शेड भी हटाए गए
Dhampur, Bijnor | Nov 22, 2025 शनिवार की सांय करीब पांच बजे नगर पालिका के ईओ ओम गिरी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने जेसीबी लेकर धामपुर व कोतवाली देहात मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अतिक्रमण नहीं हटाने पर कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया।तीन दुकानों के सामने लगे टीन शेड हटाए गए। कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए।