जीपीएम के नवागांव धान खरीदी केंद्र के मुख्य गेट के सामने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे कई किसान सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि खरीदी केंद्र में उनकी गाड़ियों को प्रवेश में भारी लेटलतीफी की जा रही है तथा टोकन वितरण में भी अनियमितता बरती जा रही है। इससे परेशान होकर किसान आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर धरना देने लगे।