भिवानी: इनेलो महिला प्रदेश सचिव इंदु परमार व बसपा नेता पताशो देवी ने संयुक्त रूप से गांव चांग में निमंत्रण अभियान चलाया।
इनेलो-बसपा द्वारा 11 अगस्त को बाढड़़ा की अनाज मंडी में होने वाले भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर इनेलो-बसपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर रोजाना अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों इस सम्मेलन की जानकारी पहुंचाई जा रही है।