फिरोज गांधी कॉलेज सभागार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग अभियान को दिखाई हरी झंडी
Raebareli, Raebareli | Apr 1, 2026
कोतवाली नगर क्षेत्र के,फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सभागार में,बुधवार को स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में,उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने,हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया यह वाहन,जिले भर के विभिन्न गांव में पहुंचकर जागरूक करेंगे, और यह विशेष अभियान,जिले में फैलने वाले डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया रोगों से जागरूक करेगा।