फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच के करीब खेत में लगे कटैले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम लक्ष्मी देवी उम्र 48 वर्ष है। लक्ष्मी देवी खेत में टहलने के लिए निकली हुई थी, तभी खेत में लगे कटैले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।