रायगढ़: रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में 12वीं की छात्रा छत से गिरी, टहलते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक,छात्रा अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के टाइप 6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी। बुधवार सुबह वो छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।