अधौरा: अधौरा के गड़के स्टेडियम में एसपी के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया, मामले की हुई सुनवाई
Adhaura, Kaimur | Dec 21, 2025 रविवार को अधौरा के गड़के स्टेडियम में 11 बजे एसपी के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। जहां अधौरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोग अपनी समस्या को लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे। वही जनता दरबार में थानाध्यक्ष के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ विभाग से संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। वही एसपी ने बारी-बारी से सभी की बातें सुनी और मामले की सुनवाई की है।