रामपुर: भाजपा कार्यालय पर केंद्र सरकार द्वारा 11 साल में बनाई गई योजनाओं के जनजागरण के लिए जिला कार्यशाला का आयोजन
Rampur, Rampur | Jun 4, 2025 बुधवार को शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिविल स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों के साथ ही सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जून माह में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।