राघोगढ़: श्री हनुमान आश्रम भैंसाना गांव में विशाल श्रीराम महायज्ञ होगा, संतों की मौजूदगी में भूमि पूजन और ध्वज स्थापना हुई
Raghogarh, Guna | Nov 26, 2025 राघोगढ़ की भैंसाना गांव में श्री हनुमान आश्रम पर आगामी समय में विशाल श्रीराम महायज्ञ होने जा रहा है। 26 नवंबर को महायज्ञ का भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की गई। जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत धर्म प्रेमी लोग सभी समाज के नागरिक और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ शामिल हुए। विधि विधान से यज्ञ का भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की गई।