सरमेरा: जिला परिषद डाक बंगले में महिला संपर्क यात्रा संपन्न
नालंदा जिला के सरमेरा जिला परिषद डाक बंगला में रविवार को नारी शक्ति सम्मेलन सह महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार विधान परिषद रीना यादव महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर भारती मेहता एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिंहा ने संयुक्त रूप से किया।