रिवालसर: रिवालसर के वार्ड एक में लॉक न टूटने के बाद बाइक का तेल चुराकर भागा शातिर
Rewalsar, Mandi | Aug 25, 2024 जब अज्ञात चोर को बाइक चोरी करने में नाकामी मिली तो फिर शातिर को बाइक से पेट्रोल चुरा कर संतोष करना पड़ा। जिसके बाद वह रफूचक्कर हो गया। यह घटना रिवालसर वार्ड 1 की है। रविवार को मामले की पुष्टि डीएसपी मंडी देवराज ने की है। देवराज ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।