कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेंगराहा पूर्व के 50 छात्र छात्राओं का दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार को दिन के दस बजे शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए स्कूल से रवाना किया गया। शैक्षणिक परिभ्रमण दल को पूर्व प्रमुख चंद्रकला देवी, समाजसेवी पिंटू कुमार यादव व स्कूल के एचएम दीपक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।