बाड़मेर: नरेंद्र सिंह मीणा ने सोमवार को बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला
Barmer, Barmer | Feb 19, 2024 बाड़मेर के नवनियुक्त एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने सोमवार को एसपी का पदभार संभाला । पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जिले व स्टेट स्तर पर एक नंबर जारी किया जाएगा।जिससे घटना या क्राइम की सूचना देने पर तुरंत पुलिस पहुंचकर कार्रवाई करेगी बाहरी लोगों का शहर से गांव तक सर्वे करवाकर चिन्हित किया जाएगा।