विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के अंतर्गत गंजबासौदा पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा है। पहली बालिका (16 वर्ष) को गंजबासौदा से ही तथा दूसरी (13 वर्ष) को भोपाल से तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दस्तयाब किया गया। दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण