गढ़वा: गढ़वा में साइबर अपराधियों के हौसले हुए बुलंद,डीसी के प्रोफाईल पिक का इस्तेमाल कर पैसे उगाही का किया जा रहा प्रयास
Garhwa, Garhwa | Mar 24, 2024 गढ़वा जिले में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद है।लगातार आम लोगों के साथ साथ अधिकारियों को साइबर अपराध का शिकार बनाया जा रहा है। अब तो इस धंधे से जुड़े अपराधी गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के प्रोपाइल पिक का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे की उगाही करने का प्रयास भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी तक राशि मांगे जाने की शिकायत नही है।