राजकीय इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी ने किया। अध्यक्षता संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) आशीष दुबे ने की।मंडल की 11 आईटीआई के 165 प्रशिक्षार्थियों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, और लंबी कूद सहित कई खेलों में भाग लिया।