हुसैनाबाद मुख्य बाजार में पीसीसी सड़क पर ठेला और फुटपाथी दुकानदारों द्वारा लगातार दुकानों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। विशेषकर फेवर ब्लॉक के आगे सड़क पर दुकानों का विस्तार इस कदर हो गया है कि आम लोगों और वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। यह स्थिति छठ महापर्व के दौरान और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि इस समय बाजार में पहले से ही भीड़ अधिक रहती है।