बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पुनानपुर निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव पुनानपुर निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत।परिजनों के अनुसार, हर्ष अपने दोस्त विशाल के साथ बहन के घर मुड़िया अहमदनगर जा रहा था। विलय धाम और कुमर्रा के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।