बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली दानिया खान का विवाद फिर सुर्खियों में, अब सौतेली मां पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की दानिया खान, जो फरवरी 2025 में घर छोड़कर चर्चा में आई थी, छह महीने बाद लौटते ही फिर खबरों में है। इस बार उसने सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं।दानिया का कहना है कि सौतेली मां ने उसे हर्षित यादव से दोस्ती करने के लिए उकसाया और फिर पैसों के लिए ब्लैकमेल किया। उसने साफ किया कि न तो उसने धर्म बदला और न शादी की।