गुरुग्राम: हरियाणा स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने की गुरुग्राम में वेक्टर जनित और गैर संचारी रोगों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु की अध्यक्षता में आज सिविल सर्जन कार्यालय, गुरुग्राम में वेक्टर जनित रोगों और गैर संचारी रोगों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की वर्तमान स्थिति, रोकथाम और नियंत्रण के उपायों पर गहन चर्चा हुई।