जतारा: बर्माताल: खेत में मवेशी घुसने पर विवाद, आदिवासी व्यक्ति से मारपीट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बर्माताल में खेत से मवेशियों को निकालने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वीरन आदिवासी (50) का गांव के दीपेश कलार से विवाद हो गया, जिस पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।