उमरिया जिले के चंदिया स्थित मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के ओपन कैप में बिन मौसम बारिश से लगभग 30 ट्रकों में लदी धान भीग गई है। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के कारण ये ट्रक खुले में खड़े थे जानकारी के अनुसार, धान परिवहन को लेकर ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल मंगलवार से जारी है। इसके चलते 50 से अधिक ट्रक ओपन कैप में अनलोडिंग के इंतजार में खड़े थे।