आरा: झौआ के समीप हथियारबंद अपराधियों ने कमांडर चालक को मारी गोली,तिलक समारोह से लौट रहे थे पंद्रह लोग,जख्मी अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Dec 5, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के झौआ के समीप बुधवार की रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने शादी समारोह से लौट रहे एक कमांडर चालक को चलती गाड़ी पर गोली मार दी। जख्मी चालक को गोली दाहिने साइड पेट में लगी है। गोली लगने के बाद चालक पांच किलोमीटर तक कमांडर पर सवार चौदह लोगों लेकर भाग निकला। इसके बाद चालक को जख्मी हालत में आरा शहर के बाबू बाजार स्थित अस्पताल में भर्ती हुआ