दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहिय गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर हथियार लहराना दो युवकों को महंगा पड़ गया शुक्रवार की देर रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवाओं को एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए युवकों की पहचान एकमा के देवरिया निवासी अंकित कुमार एवं माझी के खानपुर निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है।