Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

रायगढ़: रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक, जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर

Raigarh, Raigarh | Apr 28, 2025

MORE NEWS

पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर

जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक में अधिकारियों को दिया गया पीएम गति शक्ति पोर्टल का प्रशिक्षण

लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल के उपयोग और बड़े प्रोजेक्ट्स में इसके सफल क्रियान्वयन की दी गई जानकारी

 जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को पीएम गति शक्ति पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसकी भूमिका से अवगत कराना था। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री आर. गोकुल, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
 बैठक में उद्योग संचालनालय से रायगढ़ पहुंची सहायक संचालक सुश्री कुमुद मिश्रा ने अधिकारियों को पीएम गति शक्ति योजना का विस्तृत परिचय देते हुए इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा शासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, आधारभूत संरचना परियोजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है।
 प्रशिक्षण के दौरान पीएम गति शक्ति समिति की कंसल्टेंट श्रीमती प्रिया ने पोर्टल का लाइव प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को इसकी विभिन्न विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पोर्टल पर उपलब्ध भू-स्थानिक आंकड़ों, आधारभूत संरचना से संबंधित सूचनाओं तथा विभिन्न विभागों के डाटा का उपयोग कर विकास परियोजनाओं की बेहतर योजना तैयार की जा सकती है। उन्होंने पोर्टल पर लाइव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, विश्लेषण एवं निर्णय प्रक्रिया में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
 
#raigarhdistt

पीएम गति शक्ति पोर्टल से विकास परियोजनाओं में आएगी गति और पारदर्शिता: कलेक्टर जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक में अधिकारियों को दिया गया पीएम गति शक्ति पोर्टल का प्रशिक्षण लाइव डेमो के माध्यम से पोर्टल के उपयोग और बड़े प्रोजेक्ट्स में इसके सफल क्रियान्वयन की दी गई जानकारी जिला गति शक्ति समिति की द्वितीय बैठक के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को पीएम गति शक्ति पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसकी भूमिका से अवगत कराना था। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री आर. गोकुल, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा, उद्योग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अंजू नायक, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में उद्योग संचालनालय से रायगढ़ पहुंची सहायक संचालक सुश्री कुमुद मिश्रा ने अधिकारियों को पीएम गति शक्ति योजना का विस्तृत परिचय देते हुए इसके उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा शासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति पोर्टल विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, आधारभूत संरचना परियोजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पीएम गति शक्ति समिति की कंसल्टेंट श्रीमती प्रिया ने पोर्टल का लाइव प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को इसकी विभिन्न विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पोर्टल पर उपलब्ध भू-स्थानिक आंकड़ों, आधारभूत संरचना से संबंधित सूचनाओं तथा विभिन्न विभागों के डाटा का उपयोग कर विकास परियोजनाओं की बेहतर योजना तैयार की जा सकती है। उन्होंने पोर्टल पर लाइव उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, विश्लेषण एवं निर्णय प्रक्रिया में इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। #raigarhdistt

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

योग दिवस पर अमृत सरोवरों में दिखा उत्साह, ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग

जामपाली और छोटे मुडपार में ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग, स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न अमृत सरोवर स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।
 जनपद पंचायत पूसौर के ग्राम पंचायत तेलीपाली स्थित अमृत सरोवर जामपाली में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। उन्होंने सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम कर योग के महत्व को समझा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसी प्रकार जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत छोटे मुडपार स्थित अमृत सरोवर नया तालाब में भी लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
 अमृत सरोवरों के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इन कार्यक्रमों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। योग दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया।

योग दिवस पर अमृत सरोवरों में दिखा उत्साह, ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग जामपाली और छोटे मुडपार में ग्रामीणों ने किया सामूहिक योग, स्वास्थ्य और फिटनेस का दिया संदेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न अमृत सरोवर स्थलों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया। जनपद पंचायत पूसौर के ग्राम पंचायत तेलीपाली स्थित अमृत सरोवर जामपाली में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। उन्होंने सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम कर योग के महत्व को समझा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसी प्रकार जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत छोटे मुडपार स्थित अमृत सरोवर नया तालाब में भी लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। अमृत सरोवरों के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इन कार्यक्रमों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। योग दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया विश्व योग दिवस, योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा रायगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पूर्व सैनिक, उनके परिजन तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योगाभ्यास के पश्चात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं कमाण्डर हरिश्चन्द्र तिवारी ने उपस्थित लोगों को योग के इतिहास, महत्व और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कर्म योग, ध्यान योग और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में योगी बनकर समाज के लिए उपयोगी बनने का संदेश दिया।

योगस्थल से शौर्य स्थल तक निकली पैदल एवं बाइक रैली

विश्व योग दिवस के अवसर पर आमजन एवं युवाओं में योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इसके महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से कमला नेहरू पार्क स्थित योग स्थल से कारगिल चौक स्थित शौर्य स्थल तक पैदल एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल भूतपूर्व सैनिकों, युवाओं और नागरिकों ने नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया। विश्व योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को एक साथ जोड़ते हुए लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।

भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया विश्व योग दिवस, योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा रायगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पूर्व सैनिक, उनके परिजन तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योगाभ्यास के पश्चात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं कमाण्डर हरिश्चन्द्र तिवारी ने उपस्थित लोगों को योग के इतिहास, महत्व और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कर्म योग, ध्यान योग और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में योगी बनकर समाज के लिए उपयोगी बनने का संदेश दिया। योगस्थल से शौर्य स्थल तक निकली पैदल एवं बाइक रैली विश्व योग दिवस के अवसर पर आमजन एवं युवाओं में योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इसके महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से कमला नेहरू पार्क स्थित योग स्थल से कारगिल चौक स्थित शौर्य स्थल तक पैदल एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल भूतपूर्व सैनिकों, युवाओं और नागरिकों ने नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया। विश्व योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को एक साथ जोड़ते हुए लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से शासन की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में विशेष फोकस करें- कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश, 31 हितग्राहीमूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर जोर

लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, जल जीवन मिशन में प्रगति और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के मामलों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समन्वित रूप से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
 कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित 31 व्यक्तिगत हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण किया जाना है। अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अभियान संबंधी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर विभागवार कार्ययोजना तैयार करने तथा मैदानी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
 बैठक में बताया गया कि अभियान के प्रथम चरण में ग्रामवार आधारभूत आंकड़ों का संकलन एवं सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद डाटा विश्लेषण के आधार पर चिन्हित पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम, क्लस्टर एवं विकासखंड स्तर पर विशेष संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा योजनाओं की पात्रता से संबंधित जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।
 समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की।

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से शासन की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में विशेष फोकस करें- कलेक्टर समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा-निर्देश, 31 हितग्राहीमूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण पर जोर लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, जल जीवन मिशन में प्रगति और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के मामलों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समन्वित रूप से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित 31 व्यक्तिगत हितग्राहीमूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण किया जाना है। अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अभियान संबंधी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर विभागवार कार्ययोजना तैयार करने तथा मैदानी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान के प्रथम चरण में ग्रामवार आधारभूत आंकड़ों का संकलन एवं सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद डाटा विश्लेषण के आधार पर चिन्हित पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम, क्लस्टर एवं विकासखंड स्तर पर विशेष संतृप्तिकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं तथा योजनाओं की पात्रता से संबंधित जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

पांच दिवसीय योग शिविर में 637 लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण

नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों की रोकथाम संभव: डॉ. अजय नायक

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड पुसौर के ग्राम बुनगा में 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 637 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय नायक ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। योग की सही विधियों को अपनाकर कई बीमारियों से बचाव और उनसे निजात पाना आसान हो जाता है। योग शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक एकाग्रता विकसित करने और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ग्रामीणों ने सीखे योगासन और प्राणायाम के गुर

योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक ने उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

स्वस्थ समाज निर्माण के लिए दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सरपंच बेद प्रकाश साव, डॉ. जागृति पटेल, भोज कुमार मालाकार, राजेश साव, वर्षा ठेठवार, ग्रहण मैत्री, सुरेश सोनी, प्रेम बाई मैत्री, समस्त पंचगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय योग शिविर में 637 लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों की रोकथाम संभव: डॉ. अजय नायक 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड पुसौर के ग्राम बुनगा में 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 637 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय नायक ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। योग की सही विधियों को अपनाकर कई बीमारियों से बचाव और उनसे निजात पाना आसान हो जाता है। योग शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक एकाग्रता विकसित करने और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्रामीणों ने सीखे योगासन और प्राणायाम के गुर योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक ने उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। स्वस्थ समाज निर्माण के लिए दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर सरपंच बेद प्रकाश साव, डॉ. जागृति पटेल, भोज कुमार मालाकार, राजेश साव, वर्षा ठेठवार, ग्रहण मैत्री, सुरेश सोनी, प्रेम बाई मैत्री, समस्त पंचगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Raigarh, Chhattisgarh | Jun 23, 2026

रायगढ़: रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक, जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर - Raigarh News