गगरेट: डीएवी अम्बोटा के छात्रों ने शतरंज की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल
Gagret, Una | Oct 16, 2025 डीएवी पब्लिक स्कूल अम्बोटा के छात्रों ने शतरंज सहित अन्य खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सूर्यांश ने अंडर -12 शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर गौरवान्वित किया है। वहीं छात्रों ने भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। वीरवार दोपहर 2 बजे प्रिंसिपल नमित शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।