फरीदाबाद: फरीदाबाद में मतगणना के लिए 9 केंद्र बनाए गए, सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, मोबाइल और घड़ी पर रहेगा प्रतिबंध
फरीदाबाद में 12 मार्च को निकाय चुनाव को लेकर हुए मतदान का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। 2 मार्च को हुए मतदान की गिनती के लिए अलग-अलग 7 जगहों पर 9 मतगणना केन्द्र बनाए गए है। मतगणना को लेकर डीसी और एडीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।