फरीदाबाद: फरीदाबाद से पकड़े गए आतंकी के बैंक खाते खंगाले गए, मां के खाते में मिले ₹1.60 लाख, हैंड ग्रेनेड नक्सली क्षेत्र से मिलने का शक
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फरीदाबाद से पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान और उसके घरवालों के बैंक अकाउंट खंगाले हैं। इसमें पता चला कि आतंकी के खाते में सिर्फ 7 हजार रुपए थे। वहीं उसके पिता अबू बकर के खाते में 15 हजार रुपए जमा हैं।