दुमका: शिवपहाड़ में सांप दिखाकर भीख मांग रहे दो नकली साधुओं को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Dumka, Dumka | Sep 17, 2025 आज बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब साधु के वेश में दो व्यक्ति दुमका शहर के शिवपहाड़ मोहल्ला पहुंचे। वह सांप दिखाकर लोगों से भिक्षा मांग रहा था। इसी बीच स्थानीय लोगों को साधु के वेश में पहुंचे दोनों लोगों पर शक हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर बैठा लिया। दोनों ने अपने आप को दिल्ली का निवासी बताया, उसने यह भी बताया कि राजस्थान से सांप लेकर आया है।