पूरनपुर: नवदिया पताबोझी गांव में पत्नी पर भूत बताकर पति ने की बेरहमी से मारपीट, पुलिस पर मेडिकल नहीं कराने का लगाया गया आरोप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया पताबोझी की रहने वाली गेंदा देवी पत्नी परशुराम ने शनिवार दस बजे बताया कि उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। आरोप है कि महिला के पति ने उस पर भूत होने की बात कहकर शुक्रवार को पत्थर व फावड़े से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे पुलिस से शिकायत की।