ग्राम अमानपुरा, में आयोजित विराट दंगल एवं कबड्डी प्रतियोगिता के भव्य समापन समारोह को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। समारोह में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है और गाँवों में खेल कौशल को बढ़ावा देने से समाज में स्वास्थ्य और उत्साह दोनों बढ़ते हैं।