सदर थाना क्षेत्र के चेटर चाहा में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में बनू महतो और शिव सागर महतो घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उनकी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार चेटर चाहा गांव की एक छोटी बच्ची मंगलवार की शाम 5 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी।