ग्वालपाड़ा: ग्वालपाड़ा प्रखंड कृषि सभागार में केसीसी ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन
ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन के सभागार में शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रखंड कृषि विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय केसीसी ऋण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना और उन्हें कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना था. आयोजन के दौरान पारदर्शिता बरतते हुए किस