कोईलवर: शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर कोइलवर पहुंचा ज्योति कलश रथ, किया गया स्वागत
रविवार को विगत रात्रि 10:00 बजे के करीब शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर ज्योति कलश रथ कोईलवर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा भ्रमण के दौरान कोईलवर प्रखंड के कुलहड़िया में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भव्य दीप यग का भी आयोजन किया गया। उसके बाद पूरे कोईलवर में रथ भ्रमण कर कोईलवर गायत्री मंदिर में रात्रि विश्राम किया गया।