बेल्थरारोड नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। रंगों के इस त्योहार पर पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। होली पर उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला स्वयं गुलाल लेकर नगर भ्रमण पर निकले और आमजन के बीच पहुंचकर लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उनकी मौजूदगी से