अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में B. P. Mandal Indoor Stadium में कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।