बूंदी: कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हीट वेव व लू ताप घात से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की
Bundi, Bundi | May 29, 2024 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलेक्ट्रट सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओपी सामर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें हीटवेव, मौसमी बीमारियों, लू ताप घात से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की गई। बैठक मे नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण, निशुल्क दवा जाँच प्रगति, भीषण गर्मी के चलते चिकित्सा संस्थान पर ठंडे पानी के निर्देश दिए।